HEADLINES


More

संपत्ति बंटवारे को लेकर फरीदाबाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 29 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के सारण गांव  से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रुप धारण कर लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर तीन राउंड फायरिंग की।

बताया जा रहा है कि  प्रॉपर्टी विवाद में छोटे


भाई तुषार ने बड़े भाई अभिषेक को गोली मारी। पेट के बीचों-बीच गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी तुषार मौके से फरार हो गया। वारदात सारण गांव के बृजवासी मिठास भंडार के पास हुई है। गोली लगने के बाद घायल अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
परिजनों ने पुलिस को गोलीकांड की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आरोपी तुषार की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं हुई है। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

No comments :

Leave a Reply