//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: जिले में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर कुल 49 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 अगस्त को पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ की टीम को अवैध शराब के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे रोड बल्लभगढ़ के पास से दो2आरोपितों सुनील निवासी मारीशा को-ऑपरेटिव सोसाइटी, जिला ठाणे, महाराष्ट्र तथा महेश निवासी ओमकार रेजीडेंसी, जिला ठाणे, महाराष्ट्र को काबू किया।
पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से 49 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित मूल रूप से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के रहने वाले हैं और किसी काम के सिलसिले में फरीदाबाद आए थे। दोनों ने फरीदाबाद से कम कीमत पर अंग्रेजी शराब खरीदकर उसे महाराष्ट्र में अधिक कीमत पर बेचने की योजना बनाई थी। दोनों आरोपितों ने फरीदाबाद में शराब खरीदी और उसे लेकर ट्रेन के माध्यम से महाराष्ट्र जाने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ की टीम ने उन्हें शराब सहित काबू कर लिया। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों, शराब की अवैध बिक्री तथा दूसरे राज्यों में शराब के अवैध परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

No comments :