HEADLINES


More

पुलिसकर्मियों पर पथराव कर चोट पहुंचाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में 3 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 22 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: 20/21 अगस्त की रात्रि को टाउन नंबर-1 मार्केट में रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच, पथराव कर चोट पहुंचाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 3 आरोपित लोकेश, निखिल व पवन कुमार निवासी रामनगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जुडिशल जेल में बंद करने के आदेश प्राप्त हुए हैं।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार एसपीओ राजकुमार थाना कोतवाली में ईआरवी राइडर ड्यूटी पर तैनात हैं। 20/21 अगस्त की रात्रि करीब 12:30 बजे वह अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ रात्रि पर थे। गश्त के दौरान मेन मार्केट टाउन नंबर-1 स्थित दिल्ली जूस कॉर्नर के पास 3-4 युवक आपस में झगड़ा करते हुए दिखाई दिये। पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाते हुए रात का समय होने के कारण आपस में झगड़ा न करने तथा अपने-अपने घर जाने के लिए कहा। आरोपितों ने बात मानने के बजाय पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी तथा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पथराव के दौरान एसपीओ राजकुमार के सिर में चोट आई। शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच आरंभ की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपित शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर आपस में बहस कर रहे थे। इसी दौरान राइडर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर घर जाने के लिए कहा। इस पर आरोपित आवेश में आ गए और सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर पुलिसकर्मियों पर फेंकने लगे, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए लोकेश, निखिल और पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments :

Leave a Reply