//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम साइबर ठगों प्रभावी कार्रवाही कर रही है। जिसके चलते 8 से 14 अगस्त के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 44 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, इस दौरान टीमों ने ₹17,78,000/- बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर थानों की टीमों ने 14 मामलों में 44 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का 3, सेंट्रल के 9 व बल्लबगढ के 2 मामले शामिल है। इस दौरान टीमों ने ₹17,78,000/- बरामद किये हैं। इसी प्रकार 551 शिकायतों का निस्तारण कर ₹6,84,030/- खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई 8 से 14 अगस्त के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में विनय, मोहम्मद साउद खान, शुभम शर्मा, आशीष, रितेश यादव, अभिषेक मिश्रा, अनुराग मिश्रा, नदीम अली, आशु गुर्जर, शिवम, तरुण शुक्ला, राजीव सिंह , आर्यन सिंह, अंशुल, शिवम घोष, अंग्रेज सिंह, अरुण यादव, विशाल गिरी, सकील खान, विनायक गुप्ता, मंदीप उर्फ अमित, मोहम्मद सोजेब, अरबाज़ ,पवन, राहुल यादव, सुरेश कुमार, रामपाल, दीपक, रजत कुमार, सतीश, वारिश, जतिन शर्मा, जशवंत, तरुण, अनायत, गुड्डू राघव, निखिल चौहान, काश पाल, ध्रुव सुनील, नितिन सोलंकी, राजमोहन मीणा व अंकित मीणा का नाम शामिल है।
उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आमजन लालचवश अधिक धनराशि प्राप्त करने की चाहत में ठगों के चंगुल में फंस जाता है और बिना सूझबूझ के अपनी पूंजी को निवेश कर ठगी का शिकार हो जाता है। अल्प जानकारी या अज्ञानता भी साइबर ठगी का शिकार बना देती है। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पूर्ण जानकारी के बाद ही आधिकारिक साइट पर निवेश करें, किसी को भी अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें और ना ही ओटीपी किसी को बताएं, बैंक कभी भी आपकी गोपनीय जानकारी नहीं लेता है। डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई भी प्रावधान कानून में नहीं है। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें। जागरूक बने, जागरूकता ही ठगों पर एक मजबूत प्रहार है।

No comments :