//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 25 अगस्त - सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) जिला कमेटी फरीदाबाद की मीटिंग बसेलुवा कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सीटू की उपाध्यक्ष मालवती ने की। बैठक में उपाध्यक्ष देवी राम, जिला कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी केपी सिंह, जिला कमेटी सदस्य राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र पाल, सविता, राजू बहादुरपुर, स्टार वायर यूनियन के कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार और उपाध्यक्ष संतु सिंह
ने भाग लिया। इस मीटिंग में
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल के समर्थन में 31 अगस्त को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी देते हुए जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि प्रदेश की नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर परिषदों में काम करने वाले हजारों कर्मचारी अपनी मागों की प्राप्ति के लिए 6अगस्त से हड़ताल पर हैं। आज़ हड़ताल को 20 दिन हो गए हैं। लेकिन सरकार मागों को लागू नहीं कर रही है। कई दौर की वार्ता होने के बाद भी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के सवाल पर सरकार टालमटोल की नीति अपना रही है। जबकि इस सरकार ने 13 मई को नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ समझौता करके 30 जून तक सभी मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया था। अब सरकार वायदा खिलाफी कर रही है। जिसकी वजह से कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। क्योंकि कई वर्षों से कर्मचारी नियमित होने की आश लगाए बैठे हैं। इस सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को आश्वासन दिया था। कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। अब सरकार का तीसरा कार्यकाल चल रहा है। लेकिन किसी भी विभाग में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नीति नहीं बनाई गई है। जिसकी वजह से कर्मचारी वर्ग में भारी नाराजगी व्याप्त है। इस सरकार ने नगर पालिकाओं और नगर निगमों में एक भी सफाई और सीवर के कर्मचारी की रेगुलर अपॉइंटमेंट नहीं की। प्रदेश भर में सफाई का पूरा कार्य ठेकेदारों से करवाया जाता है। ठेकेदार श्रमिकों का शोषण करते हैं। उनको न्यूनतम वेतन भी नहीं मिलता है। नगर पालिकाओं में सफाई कर्मियों के पद खाली पड़े हुए हैं। काम होने के बावजूद भी उन्हें रेगुलर नहीं किया जा रहा है । सीटू ने सरकार को चेतावनी दी है। यदि सरकार नगर पालिका कर्मचारी संघ के हड़ताली कर्मचारियों का दमन और उत्पीड़न करेगी तो सीटू इसका डटकर विरोध करेगी।

No comments :