HEADLINES


More

268 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 25 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को 268 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शिवम(25) वासी राजीव कालोनी फऱीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 अगस्त को क्राईम

ब्रांच उंचा गांव की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आसियाना फ्लेट्स सेक्टर-56 क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने शिवम को 268 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम 500 ग्राम गांजा 5000 रुपये में दिल्ली सदर बाजार से लाया था, जिसमें से कुछ उसने प्रयोग कर लिया था तथा कुछ बेच दिया था। आरोपी पर पूर्व में 3 NDPS के मामले दर्ज है। 

No comments :

Leave a Reply