//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 16 अगस्त 2026
फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पल्ला क्षेत्र में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रईस तथा सकिल, निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पल्ला पुल से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेहतपुर निवासी एक महिला ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि वह अपनी नानी के घर गई हुई थी। 29 जुलाई 2026 को जब वह वापस अपने घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर से सोने के आभूषण एवं नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 28/29 जुलाई की रात सेहतपुर स्थित घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी रईस ने घर का ताला तोड़ा था, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने घर में प्रवेश कर चोरी की।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर इन वारदातों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है तथा चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से फरीदाबाद चोरी करने के उद्देश्य से आते थे। फरीदाबाद में घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वापस अलीगढ़ चले जाते थे।
जिनको पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने फरीदाबाद में कितनी अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है तथा चोरी किए गए सामान को कहां ठिकाने लगाया गया और उनके साथ कौन-कौन शामिल हैं।
आरोपी रईस के खिलाफ पूर्व में चोरी के 2 मामले भी दर्ज हैं।

No comments :