HEADLINES


More

शराब तस्करों पर कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 252 पव्वा देसी शराब बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 16 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के द्वारा शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की अलग-अलग शाखाओं द्वारा अवैध शराब तस्करी में आनंद व नवीन को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपी आनंद वासी सेक्टर 143 , फरीदाबाद  को सेक्टर-143 में खाली पडी दुकान से अवैध शराब बेचते हुए काबू किया है। जिससे मौका से 162 पव्वा अवैध देसी बरामद हुई, जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने नवीन वासी NIT फरीदाबाद को 90 पव्वा अवैध देसी शराब सहित संत नगर NIT फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  


No comments :

Leave a Reply