HEADLINES


More

तेज रफ्तार वाहन ने फरीदाबाद में ली 2 युवाओं की जान

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  : फरीदाबाद के आगरा हाईवे पर सराय टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवाओं की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक युवकों की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर


जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, हादसे को 24 घंटे बीत जाने के बावजूद परिजनों का आरोप है कि पुलिस अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन या उसके चालक की पहचान नहीं कर पाई है।

परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में तेजी से जांच करने और आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

No comments :

Leave a Reply