HEADLINES


More

फरीदाबाद- 11वीं के स्टूडेंट ने लगाया फंदा:परिजन 2 दिन बाहर ढूंढते रहे, घर में ही लटका मिला

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में 11वीं क्लास के स्टूडेंट ने स्कूल ड्रेस की टी-शर्ट से फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र 20 अगस्त की सुबह ड्रेस में घर से निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा।

शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने स्कूल और दोस्तों से पूछताछ शुरू की। दो दिन तक बेटे का कोई सुराग नहीं मिला। तलाश के बाद 22 अगस्त की सुबह घर के पीछे बने कमरे का दरवाजा खोला गया तो फंदे पर लटका मिला।

परिजनों के मुताबिक, वह मेडिकल साइंस की पढ़ाई कठिन लगने के कारण तनाव में था। हालांकि, पुलिस अभी मौत के पीछे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के साथ स्कूल के दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी।

20 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे अल्फाज घर से स्कूल के लिए निकला था। उसने स्कूल ड्रेस पहनी थी और बैग लेकर गया था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई। परिजन स्कूल पहुंचे और उसके दोस्तों से जानकारी ली।

वहां पता चला कि अल्फाज उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की और सोशल मीडिया पर भी उसकी गुमशुदगी की जानकारी साझा की।


No comments :

Leave a Reply