//# Adsense Code Here #//
एक पौधा मां के नाम और कैच द रैन कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर सिटीजन फोरम सैक्टर 29 ने सेक्टर उनतीस के कम्युनिटी सेंटर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर सैक्टर उन्नतीस के सीनियर सिटीजन रविन्द्र कुमार मनचंदा, सुबोध नागपाल, एस पी सिंह प्रधान, सीनियर सिटीजन फोरम सेक्टर 29, किरण सिंह, रमा ओहरी, अनीता गुप्ता, बृजेश सिंगला, विनीता, एस के सिंगला,
श्याम सुंदर वागला, एल आर विधूड़ी, टी सी सागर, जे एस अहलूवालिया, सुनील जैन,
अशोक मदान, गुलशन बजाज,
और राम कुमार, धर्मवीर एवं सुभाष के सहयोग से घनी
छाया वाले पौधे लगाए गए। इस अभियान में धर्मवीर, गंगा राम आदि का भी सहयोग रहा। सीनियर सिटीजन सुबोध नागपाल और रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अभियान कैच द रैन और एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत ये पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि मानसून में सीनियर सिटीजन मिलकर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रहे हैं। अभी सेक्टर उन्नतीस के पार्कों एवं कम्युनिटी सेंटर सहित आस पास के पार्क में पौधरोपण किया जा रहा हैं। ये पौधे वातावरण से कार्बन डाई ऑक्साइड सोख कर पर्यावरण प्रदूषण को दूर करते है। उन्होंने कहा कि हम सब को अपने जन्मदिवस पर एवं अन्य उत्सवों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि भविष्य में हम सभी को शुद्ध पर्यावरण, शुद्ध वायु और शुद्ध जल प्रचुरता में प्राप्त हो सके। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक छायादार पौधा अवश्य लगाए। मानसून के माह में हम वृक्षारोपण द्वारा वन क्षेत्र बढ़ा कर हरियाली का क्षेत्र विस्तृत कर सकते है और वायु प्रदूषण से होने वाली हानियों को दूर कर सकते है। कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किए गए पौधरोपण में सीनियर सिटीजन ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हम सभी अपने उत्तरदायित्वों से बंधे हैं तथा समय समय पर एवं वर्षा के समय में पौधरोपण कर के वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से स्वयं को बचा सकते हैं। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगा कर पौधों की बच्चों की भांति रक्षा कर प्रदूषण से बचे रह कर संपूर्ण एन सी आर को स्वच्छ वायु, स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने में सहयोगी बन सकते हैं। सभी सीनियर सिटीजन का पौधरोपण जैसे पुनीत कार्य में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया।

No comments :