//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद:- बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ में सेक्टर-10, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप में लगाया कि 16 अप्रैल को उसके पास एक कॉल आया और उसे बताया गया कि उसके क्रैडिट कार्ड पर काफी रिडिम प्वांइट है जिनको कैस में बदलना चाहते हो तो व्हाट्सएप पर दिए गये लिंक पर कार्ड की डिटेल भर दे। लिंक पर कार्ड की डिटेल भरने के बाद उसके खाता से 2,21,501/-रू की पैमेंट कट गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुभम(28) वासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शुभम ने शिकायतकर्ता के क्रैडिट कार्ड से खरीदे गए फोनों को कपिल नाम के व्यक्ति को सस्ते दामों पर बेचा था। कपिल की दिल्ली में फोन व लैपटॉप की दुकान है। जिसको पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच में यह भी सामने आया है कि शुभम नेपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करता था। जिसके खिलाफ साइबर थाना बल्लभगढ ने लुकआउट सर्कुलर जारी करवाया था। शुभम पर रोहतक साइबर व बल्लभगढ साइबर थाना में मामला दर्ज है।

No comments :