//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं है। शहर में करीब 20 हजार इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 14 हजार निजी और छह हजार व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। ऐसे में वाहन मालिकों को घरों या अपने संस्थानों में ही वाहन चार्ज करने पड़ रहे हैं।
अब सरकार ने शहर में चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में पहल की है। इसके लिए नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है। पहले चरण में शहर में चार चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना है।
चार्जिंग स्टेशन के लिए उपयुक्त जमीन तलाशने की जिम्मेदारी नगर निगम की प्लानिंग ब्रांच को दी गई है। अधिकारियों को ऐसी जगहों की तलाश करनी होगी, जहां वाहनों की आवाजाही आसान हो और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। स्थान तय होने के बाद प्रस्ताव शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा।

No comments :