HEADLINES


More

अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 2 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 01 अगस्त को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 01 अगस्त को अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने शाहिद(21) वासी सुभाष कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना शहर बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-85  की टीम ने सागर(28) वासी नंगला एनक्लेव पार्ट 2 फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित रेलवे स्टेशन रोड बल्लभगढ फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना बीपीटीपी में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है

दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply