//# Adsense Code Here #//
रविवार को हरियाणा अभिभावक एकता मंच की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर 11 में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ओपी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा, प्रदेश संरक्षक सुभाष लांबा, प्रदेश लीगल एडवाइजर एडवोकेट बीएस विरदी, एडवोकेट बीपी जोशी,सभी कार्यकारिणी सदस्य व एपीजे,मानव रचना,एमवीएन , डीएवी,ग्रैंड कोलंबस,रयान आदि स्कूलों की पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मंच के राष्ट्रीय सलाहकार व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट अ
शोक अग्रवाल ने अपने उदबोषन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें प्राइवेट शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ही सरकारी शिक्षा को कमजोर कर रही हैं। सरकारी स्कूलों को बंद करके शिक्षा के व्यवसायीकरण और प्राइवेट स्कूलों की लूट व मनमानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा के व्यवसायीकरण पर पूरी तरह से रोक लगवाने के लिए और सरकारी स्कूलों में सुधार कराने के लिए सभी छात्र,शिक्षक व अभिभावकों को जागरूक व एकजुट होना चाहिये। बैठक में एडवोकेट ओपी शर्मा,सुभाष लांबा,कैलाश शर्मा ने कहा कि जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन की सफलता से सभी छात्र व अभिभावकों में काफी चेतना आई है,मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में मंच की जिला कमेटी का पुनर्गठन किया जायेगा और प्रत्येक स्कूल में मजबूत पैरंटस एसोसिएशन बनाई जाएगी। बैठक में मंच की फरीदाबाद जिला कमेटी का गठन किया गया। सर्वसमिति से एडवोकेट बीपी जोशी को जिला अध्यक्ष व एडवोकेट बीएस विरदी को जिला महासचिव बनाया गया,उनको अधिकार दिया गया कि वे शेष कार्यकारिणी का गठन करें।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 सितंबर को एक "अभिभावक पंचायत" का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी जागरूक अभिभावक, शिक्षक संगठन व पैरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी भाग लेकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे

No comments :