//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के सेक्टर-14 स्थित एक मकान में 15 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से हरदोई यूपी की रहने वाली कुसुमलता ने बताया कि वह बीपीटीपी पुल के पास रहते है। वह सेक्टर 14 में काफी समय से घरों का काम करती आ रही है। 2 महीने पहले सेक्टर 14 के मकान नंबर 29 में उसकी 15 साल की बेटी महिमा में काम करना शुरू किया था, उसकी बेटी 24 घंटे मकान पर ही रहती थी। मकान के तीसरे फ्लोर पर उसको रहने के लिए कमरा दिया गया था।

No comments :