//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में साइबर थाना NIT की टीमों ने तीन अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
*मामला-1: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ₹95.65 लाख की साइबर ठगी*
पहले मामले में चार्मवुड विलेज फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर ₹95.65 लाख की साइबर ठगी का शिकार बनाया गया। जांच के दौरान साइबर थाना NIT की टीम ने जसवंत निवासी सुभाष नगर, कैथल हाल बालाजी कॉलोनी, कैथल तथा ललित निवासी सुभाष नगर, कैथल को गिरफ्तार किया। जिनकी पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे के जानकार हैं। ललित ने जसवंत का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। जिस खाते में ठगी की ₹80,000 की राशि प्राप्त हुई थी। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दूसरे मामले में सतपाल वासी एनआईटी फरीदाबाद को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर प्रतिदिन निवेश से होने वाले लाभ के फर्जी स्क्रीनशॉट और संदेश भेजे गए। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने ठगों द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से निवेश खाता खोलकर ₹11.42 लाख निवेश कर दिए, लेकिन बाद में उसकी राशि वापस नहीं मिली। साइबर थाना NIT की टीम ने आयुष निवासी नारनौल को गिरफ्तार किया। जिसकी पूछताछ में सामने आया कि उसने हेमंत सोनी का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था तथा उस खाते में अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराया था। आयुष को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हेमंत सोनी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खाते में ठगी के ₹1.50 लाख आए थे।
*मामला-3: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर ₹6.61 लाख की ठगी*
तीसरे मामले में शिकायतकर्ता से शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर ₹6.61 लाख की ठगी की गई। साइबर थाना की टीम ने पियूष निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। जिसने बताया कि उसने अपनी फर्म के नाम से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। उसके खाता में घटनाक्रम से संबंधित ₹2.20 लाख आए थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
*जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित के इस खाता पर महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल से संबंधित 6 अन्य शिकायतें और भी दर्ज हैं, इस खाते में शिकायतों से संबंधित ₹1,22,67,569 की राशि प्राप्त हुई है।*

No comments :