HEADLINES


More

दूध निकाल गाय छोड़ने वालों पर होगी FIR: फरीदाबाद निगम ने बनाई टीमें

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 22 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद नगर निगम ने शहर की सड़कों पर घूमने वाली गायों और अन्य आवारा पशुओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि दूध निकालने के बाद गायों को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ अब केवल जुर्माना नहीं, बल्कि सीधे पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

नगर निगम ने विशेष टीमों का गठन किया है, जो सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।


नगर निगम के अधिकारी नितेश परमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल शहर की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाना नहीं है, बल्कि उन लोगों पर कार्रवाई करना भी है जो पशुओं से लाभ लेने के बाद उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। निगम ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है।

No comments :

Leave a Reply