HEADLINES


More

हरियाणा पुलिस के जवान से मोटे मुनाफे का लालच देकर 19.69 लाख रुपये हड़पे

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 22 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती हरियाणा पुलिस के एक जवान के लिए भारी पड़ गई। फेसबुक पर आयशा खान नाम से जुड़ी एक युवती ने पहले विश्वास जीता और फिर शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 19.69 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब पुलिसकर्मी ने निवेश की गई रकम वापस निकालनी चाही तो उसे पता चला कि वह साइबर जालसाजों का शिकार हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-30 पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मचारी फैजल ने बताया कि वह मूल रूप से जिला पुन्हाना नूंह रहने वाले है। 12 जून को फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ ही दिनों में युवती ने खुद को शेयर बाजार में निवेश की जानकार बताते हुए कम समय में दोगुना रिटर्न मिलने का दावा किया। उसने यह भरोसा भी दिलाया कि निवेश में किसी तरह का नुकसान नहीं होगा और यदि नुकसान हुआ तो कंपनी उसकी भरपाई करेगी।

18 जून को आरोपी युवती ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजकर "थिंकमार्केट" नाम के ऐप के जरिए निवेश करने की सलाह दी। भरोसे में आए पुलिसकर्मी ने 19 जून से 17 जुलाई के बीच अपने, अपने पिता और कुछ परिचितों के बैंक खातों से अलग-अलग खातों में कुल 19 लाख 69 हजार 96 रुपये ट्रांसफर कर दिए।


No comments :

Leave a Reply