HEADLINES


More

प्रॉपर्टी टैक्स पर नया फार्मूला लागू, EV खरीद पर 100% तक छूट- हरियाणा कैबिनेट का फैसला

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 28 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। करीब साढ़े तीन घंटे चली इस मीटिंग में 26 एजेंडों पर चर्चा हुई। इनमें से 22 को मंजूरी दे दी गई।

मीटिंग के बाद सीएम सैनी ने मीडिया को कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी। सीएम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पैरा एथलीट शर्मीला धनखड़ को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस साल गुरु रविदास जी की जयंती पर सभी जिलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश लेने के भाजपा की एक टीम बनारस पहुंच गई है। कलश को गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में रखा जाएगा, जहां से पूरे प्रदेश में ले जाया जाएगा।

सीएम ने बताया कि अग्निवीरों को सीधी भर्ती आरक्षण का लाभ मिलेगा। 20 फीसदी होरिजेंटल रिजर्वेशन मिलेगा। प्रॉपर्टी टैक्स पर नया फार्मूला लागू कर दिया गया है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीद पर छूट मिलेगी। 30 लाख रुपए तक कीमत के ईवी में वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। 30 लाख रुपए से अधिक कीमत के ईवी पर 50 फीसदी छूट मिलेगी।



No comments :

Leave a Reply