HEADLINES


More

बारिश के बीच भी मुस्तैदी से यातायात व्यवस्था संभाल रही है फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 28 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- लगातार बदलते मौसम, बारिश एवं उमस भरी गर्मी के बावजूद फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।  सोमवार को बारिश के दौरान जिले के सभी प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा शहर में कहीं भी लंबे समय तक जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 जुलाई को बल्लभगढ़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ब्रेज़ा कार तेज गति से आ रही थी, जो अचानक ब्रेक लगाने के कारण चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इस दौरान कार की चपेट में एक मोटरसाइकिल आ गई, जिससे बाइक सवार को चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही जोनल अधिकारी ASI नरेंद्र एवं कॉन्स्टेबल बबली अपने स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था शीघ्र ही बहाल कर दी गई और किसी प्रकार का लंबा जाम नहीं लगने दिया गया।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस लगातार आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कार्यरत है। बारिश हो या धूप, ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर मौजूद रहकर नागरिकों की सहायता एवं यातायात प्रबंधन का दायित्व निभा रहे हैं।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि मानसून के दौरान विशेष सावधानी बरतें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें, गति पर नियंत्रण रखें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


No comments :

Leave a Reply