HEADLINES


More

ग्रीनफील्ड कॉलोनी में गर्भवती महिला की हत्या के मामले का खुलासा, पति गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 24 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी में गर्भवती महिला की हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 23 जुलाई को मृतका के पति रंजीत कुमार, निवासी ग्रीनफील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई 2026 को थाना सूरजकुंड क्षेत्र स्थित ग्रीनफील्ड कॉलोनी की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। पिता की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में दहेज हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और जांच अपराध शाखा NIT को सौंपी गई।

उन्होंने आगे बताया कि मृतका की पहचान 29 वर्षीय नमीता के रूप में हुई। मृतका के पिता शिव नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति रंजीत कुमार तथा उसके परिवार के सदस्य शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।

जांच के दौरान अपराध शाखा NIT की टीम ने घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य तथ्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का गहनता से विश्लेषण किया और तथ्यों के आधार पर मृतका के पति रंजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। 21/22 जुलाई की रात उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने गुमराह करने और वारदात को चोरी की घटना का रूप देने के उद्देश्य से घर में रखे आभूषण भी उठा लिए तथा झूठी कहानी बनाई कि चोरी करने आए अज्ञात बदमाशों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी। 

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित होटल हयात दिल्ली में कुक का काम करता है, नवंबर 2025 में आरोपित की शादी नमीता के साथ हुई थी। आरोपित को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपी से घटना से जुड़े साक्ष्यों तथा मामले के सभी पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply