फरीदाबाद के दयालबाग चौकी क्षेत्र स्थित मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह एक रेलवे ट्रैक पार करते समय एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना तुरंत जीआरपी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
जीआरपी थाना से पहुंचे सब-इंस्पेक्टर धनीराम ने बताया कि सुबह करीब 7:15 बजे ओल्ड फरीदाबाद कंट्रोल रूम को एक ट्रेन के लोको पायलट और स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली थी कि मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां करीब 40 से 45 वर्ष आयु के एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर 2 हिस्सों में पड़ा मिला।

No comments :