HEADLINES


More

आठवें वेतन आयोग का लाभ लेने के लिए पेंशनरों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 25 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद ( ) 25 जुलाई।

 रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद की मीटिंग जिला प्रधान नवल सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर 11 कार्यालय में संपन्न हुई। मीटिंग का संचालन जिला सचिव लज्जाराम द्वारा किया गया। मीटिंग में मुख्य वक्ता के तौर पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान एवं जिला फरीदाबाद के प्रभारी श्री वजीर सिंह उपस्थित थे। मीटिंग में राज्य उप प्रधान यू एम खान एवं श्रीमती आशा शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहां की केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को देना है या नहीं देना है यह सरकार की मर्जी पर निर्भर है। जबकि ऐसा पहले सातवें वेतन आयोग तक कभी नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है उन्होंने कहा कि केंद्र के पेंशनरों एवं राज्य के पेंशनरों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। जिसकी अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन ने तैयारी शुरू कर दी गई हैं। आगामी 12 दिसंबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा और मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। कोरोना काल का 18 महीने का महंगाई भत्ता का एरिया नहीं दिया जा रहा है। पेंशनर को कैशलेस चिकित्सा नहीं दी जा रही है। जबकि मीडिया व अखबारों में ढिंढोरा पीटा जा रहा है कर्मचारियों की बल्ले बल्ले। लंबे समय से पेंशनर मांग कर रहे हैं और कई बार आंदोलन कर चुके हैं लेकिन पेंशनरों की मांग पेंशन में बढ़ोतरी 65 साल में 5%, 70 साल में 10%, 75 साल में 15% और 80 साल में होने पर 20%, फैमिली पेंशनर्स को LTC सुविधा, वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में व हवाई जहाज यात्रा में छूट प्रदान करना, पेंशन की कोमोट की गई राशि को 15 साल की बजाय 11 साल में काटना। जिन गंभीर बीमारियों में कैशलेस सुविधा है उनके इलाज में भी पैनल वाले अस्पताल में पेमेंट जमा कराई जाती है आदि पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मीटिंग में जिला सचिव लज्जाराम ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस सेक्टर 11 फरीदाबाद कार्यालय में मनाया जाएगा और जो भी आंदोलन की कॉल अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की आएगी। उसमें फरीदाबाद के पेंशनर्स बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। मीटिंग में जंतर मंतर पर सरकार द्वारा छात्रों व छात्राओं एवं युवाओं के साथ की गई बर्बरता पूर्वक एवं शर्मनाक कार्रवाई की निंदा की गई। मीटिंग को राज्य उप प्रधान यू. एम खान एवं श्रीमती आशा शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा आंदोलन जंतर मंतर पर पहली बार हुआ है। जिसमें युवा वर्ग सरकार के रवैया से दुखी होकर उसके सामने अड़ गए हैं। मरने से नहीं डर रहे हैं। आज देश के हालात बहुत खराब दिशा में जा रहे हैं। प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने बताया कि गुड़गांव व नूँह में बिजली को पैरेलल में इलेवन नामक कंपनी एवं अडानी ग्रुप को देने का फैसला किया है और कृषि क्षेत्र के अलग से एग्रो डिस्काॅम कंपनी बनाने का निर्णय लिया है। जो कि किसानों के लिए एवं आम जनता के लिए एवं नुकसानदायक है और कर्मचारियों की नौकरी पर भी तलवार लटक गई है। जिसका रिटायर्ड कर्मचारी संघ विरोध करता है और बिजली के आंदोलन में पेंशनर्स बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। मीटिंग में कोषाध्यक्ष खजान सिंह, ब्लॉक प्रधान शाबीर खान एवं टेकचंद सोरोत , सी. आर. भूटानी, रामप्रसाद, कासिम अली, हरवीर, लालचंद चौहान, रमेश तेवतिया, शिवराज भड़ाना आदि शामिल थे।


No comments :

Leave a Reply