HEADLINES


More

बिहार: बंद के दौरान सीवान में 10 राउंड फायरिंग,8 जिलों में पत्थरबाजी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 25 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पटना। NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिसंक होता जा रहा है। सीवान में प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की, पुलिस पर हमला किया।

भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे गए। 10 राउंड से ज्यादा सीधी फायरिंग हुई है। प्रदर्शनकारी की पत्थर से सीवान एसपी पूरन झा के हाथ में चोट लगी है।

करीब 6 जिलों में पत्थर चले हैं। इधर, छपरा में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकारी बिल्डिंग में चढ़कर पोस्टर फाड़े। बैरिकेडिंग लेकर भागते नजर आए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे हैं, इस दौरान जज की गाड़ी भी फंसी दिखी। है।

यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में शनिवार को 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। भारी बारिश के बीच भी रुके नहीं, जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रयागराज में छात्र हाथों में संविधान लिए थे। कुछ बारिश में डांस कर रहे थे। कुछ ताली-थाली बजा रहे थे। कुछ जगहों पर भीड़ बेकाबू हो गई। सांसद लिखी एक फॉर्च्यूनर कार पलट दी। एक स्कॉर्पियो के शीशे फोड़ दिए

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही इंदौर में 25 दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच जश्न का माहौल बन गया। टंट्या भील चौराहे पर डटे युवाओं और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी जताई। इसके बाद धरना खत्म करने की घोषणा कर दी।

इस दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के गीतों पर जमकर डांस किया और छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यह उनके लंबे संघर्ष और एकजुटता की जीत है। हालांकि परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता और सुधार की उनकी मुख्य मांगें पूरी होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।


No comments :

Leave a Reply