HEADLINES


More

उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम डिज़ाइन कार्यशाला आयोजित

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 20 जुलाई - जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के एलुमनाई अफेयर्स सेल द्वारा एमवी मोबिलिटी लिमिटेड एवं क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के सहयोग से पाठ्यक्रम डिज़ाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्योग जगत के विशेषज्ञों एवं विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने रेल परिवहन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा उभरती इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकियों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में समाहित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।


प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रो. संजीव गोयल, डीन, एलुमनाई अफेयर्स सेल ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर पाठ्यक्रम सुधारों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष एवं रोजगारोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने एमवी मोबिलिटी लिमिटेड एवं क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के संस्थापक तथा एमओबी एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित वोहरा की इस पहल की सराहना की। उन्होंने श्री वोहरा को एमवी मोबिलिटी लिमिटेड के प्रस्तावित आईपीओ के लिए बधाई देते हुए कहा कि उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी नवाचार, औद्योगिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, ला

इव प्रोजेक्ट तथा विद्यार्थियों के कौशल विकास को नई गति प्रदान करेगी।


इस अवसर पर श्री मोहित वोहरा ने कुलगुरु के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के साथ सहयोग को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एमवी मोबिलिटी लिमिटेड एवं क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड विश्वविद्यालय के नॉलेज पार्टनर के रूप में संकाय सदस्यों के तकनीकी प्रशिक्षण, औद्योगिक एक्सपोजर कार्यक्रम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के विकास, हैंड्स-ऑन तकनीकी प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण, वास्तविक परियोजनाओं तथा विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगी।

कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में डॉ. पंकज रस्तोगी, डॉ. राजा गौंडन, डॉ. वामसी मोहन, श्री पी. राघवेंद्र, श्री ललित कथूरिया, श्री दिनेश भारद्वाज, श्री लखवीर सिंह तथा श्री अजय कुमावत ने उन्नत रेल प्रणोदन प्रणाली, रेल सिग्नलिंग, ट्रेन इंटीरियर एवं हैवी इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स से संबंधित नवीनतम तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। संकाय सदस्यों ने इन तकनीकों को विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में शामिल करने को लेकर सक्रिय चर्चा की।

कार्यक्रम का समापन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुनीश वशिष्ठ द्वारा प्रस्तुत कार्यशाला प्रतिवेदन के साथ हुआ। प्रो. राजेश आहूजा, डीन, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल समन्वय एवं संचालन डॉ. नीतू गुप्ता ने किया।

No comments :

Leave a Reply