HEADLINES


More

नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के आवाहन पर‌ कृष्ण पाल गुर्जर के आवास प्रदर्शन कल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 4 जुलाई ‌‌- नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के  आवाहन पर‌ ‌‌ प्रशासन द्वारा की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में कल 5 जुलाई को केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास के सम्मुख सेक्टर 28 में जोरदार ‌ प्रदर्शन होगा। इसकी  तैयारीयां जोर - शोर से ‌ की जा रही है। इसके लिए प्रचार प्रसार तेज किया गया। आज दो टीमों ने बापू नगर, जीवन नगर गौंछी पार्ट 2,  ‌ इंदिरा कॉलोनी,ए सी नगर,रामनगर,‌ आजाद नगर में ‌‌ पर्चा ‌ वितरण का कार्य किया।  साथी नवल सिंह, ‌ विजें


द्र ,लालचंद शांतिलाल, राम सिंह ने ‌ इन कॉलोनीवासियों की  मीटिंग को भी सम्बोधित किया। ‌इसी तरह राहुल कालोनी  और ‌ कल्याणपुरी में भी प्रचार किया। इन कॉलोनीयों में  देवकी देवी, पूनम,‌ नीता ‌, संतरा, शकुंतला, बीना, लक्ष्मी,सुमन ने ‌ घर-घर जाकर हैंड विल बांटे। लोगों में ‌ हरियाणा सरकार द्वारा फरीदाबाद की विभिन्न कॉलोनीयों में कई सालों से बसे हुए लोगों के घरों को उजाड़ने के आदेश देने  से भारी नाराजगी है।इन ‌ कॉलोनीयों में ‌ श्रमिक वर्ग अधिक संख्या में रहता है। जो दिन भर मजदूरी करके ‌ अपने परिवार का पेट पालता है।‌ बहुत पहले फरीदाबाद में उद्योग धंधे अधिक थे। इन कारखानों में श्रमिक अपने हाथों से काम करके ‌ ‌ मालिकों के मुनाफे को बढ़ाते थे।‌ यह अजीब विडंबना है। किसी भी कारखाने के मालिक ने मजदूरों के लिए आवासीय  कालोनियों का निर्माण नहीं किया।‌मजदूरों को ‌ जितनी मजदूरी मिलती थी। उसमें उसका घर  का ‌‌ खर्चा भी पूरा नहीं चल पाता था। ऐसे में श्रमिकों ‌‌ने ‌ अपनी मजदूरी में से कुछ धनराशि बचाकर अलग-अलग स्थानों पर ‌ मकान बनाये। सरकार को इन्हें नागरिक सुविधा देनी चाहिए थी। ‌ इस कार्य को करने के बजाय सरकार ने कॉलोनी वासियों को ‌ तोड़ने के नोटिस दे दिए। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। ‌ तब से तोड़फोड़ की ‌ कार्यवाही तेज हुई है। ‌‌ सरकार की तोड़फोड़ नीति का फरीदाबाद के नागरिक डटकर विरोध करेंगे। समिति ‌ सभी कॉलोनियों को पक्का करने,‌‌ नेहरू कॉलोनी के तोड़े गए मकानों की जगह मकान बना कर देने,‌ तोड़े गए मकानों का मुआवजा देने ‌ सहित तोड़ फोड़ की कार्रवाइयों पर रोक लगाने की मांग कर रही है।

No comments :

Leave a Reply