फरीदाबाद में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कालिंदी कुंज से पलवल बॉर्डर तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी।
इस दौरान आगरा कैनाल के किनारे बने कांवड़ मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी और इस रास्ते से केवल कांवड़ियों को ही आने-जाने की अनुमति होगी।
ट्रैफिक थाना प्रभारी अनोज कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान दो-दो शिफ्टों में तैनात रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद पुलिस के साथ भी बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी न हो।

No comments :