HEADLINES


More

मोहना एलिवेटेड रोड के कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग ने दिखाई सख्ती

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 25 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ में करीब 225 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे निर्माणाधीन मोहना एलिवेटेड रोड के कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सख्ती दिखाई है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) मनोज ओला ने विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य हर हाल में 31 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।


गौरतलब है कि मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जून 2024 में शुरू हुआ था। करीब 225 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना के तहत 90 पिलरों का निर्माण होना है। हालांकि, अभी भी लगभग 300 मीटर क्षेत्र में पिलरों का काम अधूरा है। परियोजना पूरी होने के बाद बल्लभगढ़ से केएमपी (पेरिफेरल) एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन ड्राइवरों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

No comments :

Leave a Reply