HEADLINES


More

रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी विभाग की रेड:खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ में फूड सेफ्टी विभाग के द्वारा एक रेस्टोरेंट पर छामेमारी कर मिठाईयों और दूसरी सामग्री के सैंपल लिए गए। विभाग के अनुसार सैंपलों को जांच के लिए भेजा, जहां से 14 दिन के बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी पुनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों के खराब होने और मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए जिलेभर में होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर विशेष सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के एक नामी रेस्टोरेंट से मिठाईयों और दूसरे खाने-पीने के सामान के सैंपल लिए गए है। जिनको जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में अगर मिठाईयों या दूसरे सामन में किसी प्रकार की मिलावट मिलती है तो रेस्टोरेंट के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फूड सेफ्टी विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाएगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से साफ-सफाई के मानकों का पालन करने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही उपयोग करने की अपील की है, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।


No comments :

Leave a Reply