HEADLINES


More

फरीदाबाद, रेवाड़ी और गुरुग्राम में तेज बारिश शुरू

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 7 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में मंगलवार सुबह कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में बारिश हुई। करनाल और पानीपत में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जबकि दोपहर बाद यमुनानगर, फरीदाबाद, रेवाड़ी और गुरुग्राम में तेज बारिश शुरू हो गई। करनाल और सोनीपत में कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। गुरुग्राम में नेशनल हाईवे-48 पर जाम लग गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने हिसार,


भिवानी और कुरुक्षेत्र के कुछ इलाकों को छोड़कर शाम साढ़े 5 बजे तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 11 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम और भिवानी में रिकॉर्ड किया गया, जबकि कई जिलों में रात का पारा 29 डिग्री के करीब रहा।

No comments :

Leave a Reply