//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद शहर के सेक्टर-3 में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब एक वर्ष पहले लापता हुए युवक की हत्या का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। परिजनों ने सेक्टर 3 पुलिस चौकी को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक की हत्या का आरोप उसी के दोस्त पर लगाया गया है।
सेक्टर 3 पुलिस चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त 2025 को मच्छगर रोड़ पर पुलिस को युवक का अज्ञात शव मिला था। जिसकी मौत सड़क हादसे में हुई थी, उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके चलते पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
करीब एक साल बाद मिसिंग सेल की जांच के दौरान शव की पहचान सेक्टर 3 निवासी रोहित (28) के रूप में हुई है। रोहित दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। इसके बाद पुलिस द्वारा परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई।

No comments :