HEADLINES


More

चोरी के दो मामलों में अपराध शाखा की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रूपये बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-85 एवं अपराध शाखा सेंट्रल की टीमों ने अलग-अलग चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


*मामला-1: गोदाम का ताला तोड़कर बिजली का सामान चोरी करने में दो गिरफ्तार*

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-55 निवासी दौलत राम ने थाना कोतवाली में शिकायत दी थी कि एनआईटी फरीदाबाद स्थित उनके इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम का ताला तोड़कर 22 जुलाई 2026 को अज्ञात व्यक्ति बिजली के तार (इलेक्ट्रिक वायर) एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिस पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने वीरेंद्र निवासी गांव तिगांव व अजीज निवासी सूबेदार कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। जिनको दो दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है...

*मामला-2: घर से आभूषण चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, एक लाख रूपये बरामद*

वहीं एक अन्य मामले में सूर्या विहार निवासी एक महिला ने थाना पल्ला में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह किसी कार्य से परिवार के साथ झारखंड गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में मामला दर्ज जांच आरंभ की गई।

घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने नरेश निवासी गांव शहरबनी, जिला खगड़िया (बिहार), हाल निवासी भट्टा कॉलोनी, नोएडा; संतोष ऋषिदेव निवासी गांव सिया, जिला भागलपुर (बिहार), हाल निवासी भट्टा कॉलोनी, नोएडा तथा सोनू निवासी गांव बाज पट्टी, जिला सीतामढ़ी (बिहार), हाल निवासी संगम विहार, अंबेडकर नगर, दिल्ली को प्रोडेक्शन पर लेकर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपितों से आभूषण बेच कर प्राप्त किये पैसों में से 1 लाख रूपये बरामद किये गये हैं। 


No comments :

Leave a Reply