HEADLINES


More

चोरी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अलग- अलग मामलों में दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 29 जुलाई। फरीदाबाद पुलिस चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी अग्रसेन एवं पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी की टीमों ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। 


*गैस कटर से शटर काटकर ग्राहक सेवा केंद्र में की थी चोरी*

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहना रोड स्थित यादव कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी अमित सिंगला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह तखिया कॉलोनी, मोहना रोड स्थित अपनी दुकान में बैंक ऑफ बड़ौदा एवं भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालित करते हैं। 25 जुलाई की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। 27 जुलाई की सुबह पड़ोसी ने उन्हें फोन कर दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी।

सूचना मिलने पर जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति गैस कटर से शटर काटकर दुकान के अंदर घुसा और वहां रखे ₹31,800 नकद चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस चौकी अग्रसेन की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ के आधार पर मनीष निवासी तखिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साले अजय के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने पहले दुकान की रेकी की और रात के समय गैस कटर से शटर काटकर अंदर प्रवेश किया तथा नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹4,600 बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार सह-आरोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

*घर में घुसकर चार्जिंग पर लगा मोबाइल चुराने वाला भी दबोचा*

दूसरे मामले में नेहरू कॉलोनी निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को उनकी बहन मोबाइल फोन घर में चार्जिंग पर लगाकर कुछ देर के लिए दूध लेने बाहर गई थीं। जब वह वापस लौटीं तो  देखा कि सुंदर नाम का युवक घर के अंदर से निकलकर जा रहा है। घर के अंदर जाकर देखा तो चार्जिंग पर रखा मोबाइल फोन गायब मिला।

शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी सुंदर उर्फ राहुल निवासी गांव पिंगोर, जिला पलवल, हाल निवासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शिकायतकर्ता के पड़ोस में रहता है और उसे पता था कि घर में कोई नहीं है। इसी का फायदा उठाकर वह घर में घुसा और चार्जिंग पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply