HEADLINES


More

चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग:बैटरी में कई बार धमाके, बाल-बाल बचे दोनों युवक

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 14 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद पल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूटर पर सवार दो युवक बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में स्कूटर से पहले असामान्य आवाज आई और फिर उसमें से धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में स्कूटर धू-धू कर जल उठा।

दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते स्कूटर छोड़ दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पल्ला थाना क्षेत्र निवासी विशाल ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने ये स्कूटर 1.20 लाख रूपए में खरीदा था। वह अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से बाजार गया था। रात करीब 10 बजे दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेहतपुर-अगवानपुर रोड पर सूर्यनगर फेज-2 के सामने पहुंचे, तभी स्कूटर से अचानक तेज आवाज आने लगी।

विशाल ने तुरंत स्कूटर रोककर जांच करने की कोशिश की, लेकिन तभी उसमें से केबल जलने जैसी तेज बदबू आने लगी।


No comments :

Leave a Reply