फरीदाबाद में आगरा नहर में कूदने वाली महिला और युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। SDRF की टीमें नहर के पानी में दोनों की खोज कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नहर में छलांग लगाने के कारणों का अभी तक साफ तौर से कोई खुलासा नहीं किया गया है।
बता दें कि, 11 जुलाई की शाम करीब साढ़े 4 बजे एक महिला रश्मि और एक युवक बीपीटीपी थाना क्षेत्र में सेक्टर-75 स्थित आगरा नहर में कूद गए थे। दोनों को कूदते हुए राहगीरों ने देख लिया। जिसके बाद पास के पुलिस बूथ पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक का नाम आकाश (23) है जो पल्ला थाना इलाके के सेहतपुर का रहने वाला है, जबकि महिला सेक्टर 31 की रहने वाली बताई जा रही है। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। महिला जिस गाड़ी से मे युवक के साथ आगरा नहर के पास पहुंची थी, उस पर हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस की जांच मे सामने आया है कि महिला का भाई हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है।

No comments :