HEADLINES


More

नेहरू कॉलोनी की निवासी राजेंद्री की हार्ट अटैक से मृत्यु

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 12 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी की निवासी राजेंद्री की हार्ट अटैक से मृत्यु अत्यंत दुखद है। इसके लिए भाजपा सरकार की अमानवीय और क्रूर नीतियां जिम्मेदार हैं। 

फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी निवासी श्रीमती राजेंद्री की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु पर नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति, जनवादी महिला समिति और सीटू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, सीटू जिला सचिव वीरेंद्र डंगवाल, अध्यक्ष निरंतर पराशर, नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के चेयरमैन बिजेन्द्र, पूनम, कमलेश, देवकी, लक्ष्मी, चंद्रवती, शीला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और राजेंद्री जी की अंतिम क्रिया में शामिल हुए। संगठनों के नेता

ओं ने कहा कि नेहरू कॉलोनी सहित विभिन्न बस्तियों के निवासियों को लगातार उजाड़ने, तोड़-फोड़ की कार्रवाई, नोटिसों, बिजली-पानी बंद करने तथा भविष्य की असुरक्षा के माहौल ने लोगों को भारी मानसिक तनाव में डाल दिया है।
राजेंद्री पिछले चार दिन टूटे हुए घर के मलबे पर जाकर बैठती थी और लगातार रोती रहती थी।  उनकी मृत्यु केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं है, बल्कि उन हजारों गरीब परिवारों की पीड़ा का प्रतीक है, जो वर्षों से बसे अपने घरों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लगातार प्रशासनिक दबाव और बेघर होने का भय लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है। दिल के दौरे की समस्याएं बढ़ रही हैं। राजेंद्री से पहले भी पांच लोगों की मृत्यु इस तरह से हुई हैं।
संगठनों ने दिवंगत राजेंद्री के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन को इस दुखद घटना से सबक लेना चाहिए तथा नेहरू कॉलोनी और अन्य प्रभावित बस्तियों में तोड़-फोड़ की कार्रवाई तुरंत रोकनी चाहिए। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की गारंटी किए बिना किसी भी प्रकार की बेदखली अस्वीकार्य है।
संगठनों ने मांग की कि राजेंद्री और अन्य मृतकों के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए। नेहरू कॉलोनी सहित सभी प्रभावित बस्तियों में तोड़-फोड़ और बेदखली की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। सभी प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की निर्बाध आपूर्ति बहाल की जाए।
सीटू और जनवादी महिला समिति ने कहा कि गरीबों के आवास के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और प्रशासन की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। 14 जुलाई को मंत्री विपुल गोयल के निवास पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply