HEADLINES


More

अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 July 2026 1 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 15 जुलाई अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन के कार्यालय कोठी नंबर 66, सेक्टर 11D, फरीदाबाद का विधिवत उद्घाटन फेडरेशन के महासचिव ए. श्री. निवास के कर कमलों द्वारा किया गया। उनके साथ फेडरेशन के उप महासचिव श्री वजीर सिंह उपस्थित थे। इस कार्यालय से पूरे भारत के पेंशनर्स की मांगों एवं समस्याओं का पत्राचार किया जाएगा। इस कार्या


लय की देख रेख एवं संचालन जिला कमेटी फरीदाबाद द्वारा किया जाएगा। 20 जुलाई सोमवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद की मीटिंग इसी कार्यालय में सुबह 10:00 बजे होगी। जिसमें रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के बारे में, सदस्यता फॉर्म एवं संघर्ष फंड के बारे में, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की आगामी कार्यक्रम एवं 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। पेंशनर्स की मांगों में मुख्य रूप से आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनर्स को देना, कैशलेस चिकित्सा, पेंशन में बढ़ोतरी 65 साल में 5%, 70 साल में 10%, 75 साल में 15%, 80 साल में 20% की जाए, क़ौमूट की पेंशन की राशि 15 साल की बजाय 11 साल में काटना, फैमिली पेंशनर को LTC का लाभ देना, वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं हवाई यात्रा में छूट प्रदान करना, मेडिकल भत्ता ₹3000 प्रति माह किया जाए आदि सम्मिलित हैं। कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के प्रधान नवल सिंह, सचिव लज्जाराम, प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत, कोषाध्यक्ष खजान सिंह एवं राज्य के उप प्रधान यू. एम. खान तथा उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा मौजूद रहे।

1 comments : for अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन

  1. My post is general secretary of all lndia State government pensioners federation
    Correct it.

    ReplyDelete