//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के अंतर्गत जस्सी कॉलोनी स्थित जीन्स धुलाई की फैक्ट्री में लूट करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान यश उर्फ राजू वासी गाँव दहगाँव जिला ओरिया, उत्तर प्रदेश हाल गाँव बसंतपुर , फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार राम सिंह वासी सेक्टर-85 ने
पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने जस्सी कालोनी में जीन्स धुलाई की फैक्ट्री लगा रखी है, जिसमें अजय, हिमांशु व अन्य काफी समय से नौकरी कर रहे है, काम ज्यादा होने की वजह से उसने रोनक व उसके एक अन्य साथी को दैनिक मजदुरी पर बुलाया था, 14/15 जुलाई की रात को उसके पास नौकर अजय का फोन आया कि रोनक अपने साथियों के साथ फैक्ट्री से करीब 2800 जीन्स लूट कर ले गया। जिस संबंध में थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी आरोपित यश, रौनक का भाई है। रौनक को अपराध शाखा की टीम ने पहले ही गिरफ्तार कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है, जिससे 2700 जीन्स की पेंट बरामद कर ली गई है। इन्होंने अपने अन्य भाईयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने बुधवार को रौनक व यश को माननीय न्यायालय न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

No comments :