HEADLINES


More

लायंस क्लब फरीदाबाद मैत्री के प्रेसिडेंट लायन संदीप मेहरा ने वृक्षारोपण का आयोजन किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 21 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 लायंस क्लब फरीदाबाद मैत्री के प्रेसिडेंट लायन संदीप मेहरा ने अपने क्लब की "श्यामसुन्दर वृक्षारोपण सेवा परियोजना" के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित हरियाणा के उद्देश्य की पूर्ति हेतु वृक्षारोपण का आयोजन आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर-85, डी. फरीदाबाद ग्रेटर के सहयोग से श्री बटेश्वर हनुमान मंदिर के निर्माणाधीन प्रांगण में किया गया।

आर.डब्ल्यू.ए. की इच्छानुसार अधि

कतर छायादार, व्यावसायिक, औषधीय एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया, जिसमें पीपल, अर्जुन, नीम, आंवला एवं जामुन के पौधे प्रमुख रहे।
क्लब के संरक्षक लायन प्रोफेसर डॉ. डी. के. चुघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष न केवल क्लब के लायन सदस्यों ने, बल्कि उनके बच्चों एवं धर्मपत्नियों ने भी पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान लायन राजन भाटिया, लायन डॉ. सोनिया भाटिया, लायन संजय मंचंदा, लायन रानी चुघ, लायनेस संध्या मेहरा, लायन सचिव मनोज अग्रवाल, लायनेस सीमा अग्रवाल, पी.आर.ओ. लायन सौरभ गुप्ता, लायनेस प्रीति गुप्ता एवं उनकी माताजी श्रीमती शांति देवी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति भी प्राप्त रही।
आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर-85 के प्रधान एडवोकेट श्री ज्ञानेंद्र खटाना तथा उनकी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
वृक्षों की सुरक्षा एवं उनके समुचित विकास हेतु एम.सी.एफ. द्वारा ट्री गार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसके लिए लायंस क्लब फरीदाबाद मैत्री एवं आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर-85 उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
वन महोत्सव के इस सफल आयोजन में आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर-85 के प्रधान एडवोकेट श्री ज्ञानेंद्र खटाना, लायन नीलू मंचंदा तथा लायन संजय मंचंदा का प्राप्त सहयोग एवं योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

No comments :

Leave a Reply