HEADLINES


More

नेहरू कॉलोनी ‌बचाओ संघर्ष समिति ने तोड़े गए 93 मकानों की सूची जॉइंट कमिश्नर को सौंपी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 21 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 21 जुलाई ‌- नेहरू कॉलोनी ‌ ‌ बचाओ संघर्ष समिति ने आज  ‌‌ जॉइंट कमिश्नर  को ‌‌  ‌ निगम प्रशासन द्वारा तोड़े गए 93 मकानों की सूची सौंपी। इस सूची में मकान ‌ मालिकों के नाम और उनके मोबाइल नंबर दर्ज किए गए हैं।‌ नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने ‌ संयुक्त  कमिश्नर को  ‌ शेष तोड़े गए लोगों की सूची शीघ्र ही देने के लिए कहा है। शिष्ट मंडल में  ‌देबकी, शकुंतला,‌ संतरा, इंदिरा, सुनीता, संतो, ‌ रमेश, प्रेम सिंह  नीशू, कमलेश ‌, राजेंद्र, ‌ विनोद, ‌ वीरेंद्र सिंह डंगवाल, विजेंद्र , ‌ भगवान देई ‌ आदि शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने निगम प्रशासन से तोड़े गए लोगों के पुनर्वास और उन्हें मुआवजा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ न


हीं की जाए। जैसा कि ‌ कमिश्नर महोदय ने 24 जून को शिष्ट मंडल को यह आश्वासन दिया था।कि निगम प्रशासन को रेल कॉरिडोर बनाने के लिए जितनी जगह की आवश्यकता थी उतनी जगह  मिल गई है। आगे भविष्य में तोड़फोड़ नहीं होगी। लेकिन 18 जुलाई को शनिवार के दिन निगम का तोड़फोड़ दस्ता फिर से नेहरू कॉलोनी पहुंच गया। जिससे वहां के लोग ‌ काफी नाराज हो गए। उन्होंने निगम प्रशासन की इस कार्रवाई का डटकर विरोध किया। क्योंकि नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति को ‌‌ हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल  गोयल और ‌ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी आश्वासन दिया था। कि जिन लोगों के मकान तोड़े गए हैं। उनकी उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद ‌ निगम प्रशासन को तोड़फोड़ ‌ बंद करनी चाहिए थी। क्योंकि बारिश का मौसम शुरू हो गया है ।पहले ही जिन लोगों के मकान तोड़े गए हैं। वह सड़क पर हैं। उनके  ‌ पास आवास नहीं है। जो अपने  ‌ खून पसीने से बनाया गया मकान था। उसको निगम प्रशासन ने पहले ही तोड़ दिया है। अब यह लोग लाचार और बेवस है। सरकार  को ‌‌ मानवीय आधार को ‌ भी ध्यान में रखना चाहिए।‌ ‌‌ शिष्टमंडल मंडल व्यक्तिगत प्रतिवेदन  ‌ अलग से प्रस्तुत करेगा।

No comments :

Leave a Reply