//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ऊंचा गांव तथा एवीटीएस (AVTS) सिकरौना की टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्याम कॉलोनी बल्लभगढ़ की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर 26 जुलाई को थाना शहर बल्लभगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी का एक मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने संदीप, निवासी जाजरू, सेक्टर-58, फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर-3 के पास से चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं एक अन्य मामले में प्रियंका गिरी, निवासी जवाहर कॉलोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि 24 नवंबर 2025 को सेक्टर-24, फरीदाबाद से कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। जिस संबंध में थाना मुजेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एवीटीएस सिकरौना की टीम ने कासिम उर्फ नसीरू, निवासी गांव धौज, फरीदाबाद को प्रोडक्शन पर लेकर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। जिसको भी अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

No comments :