//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके निरंतर में थाना सेक्टर-31 पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रांजिट मिक्सर ट्रक से ECU कार्ड चोरी करने के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा ECU कार्ड बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-31 पुलिस ने घटनाक्रम के संबंध में 27 जुलाई को आरोपित हरिओम को उसके गांव बढीरा अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ECU कार्ड भी बरामद कर लिया। जिसकी कीमत लगभग 70000 रुपए है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से शिकायतकर्ता के यहां मिक्सर ट्रक चलाने का काम कर रहा है। अचानक पैसों की आवश्यकता होने पर ट्रक से ECU कार्ड चोरी कर उसे अपने गांव ले जाकर छिपा दिया था, जिसको वह बेचने की फिराक में था। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सेक्टर-50, नोएडा (उत्तर प्रदेश) निवासी निपुण अग्रवाल की शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप लगाया था कि उसका ट्रांजिट मिक्सर ट्रकों को किराये पर चलाने का काम है। उसके तीन ट्रांजिट मिक्सर ट्रक पिछले करीब दो माह से सेक्टर-27बी स्थित नुवोको RMC प्लांट में चल रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके एक ट्रक के हरिओम सिंह, निवासी गांव बढ़ीरा, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) चला रहा था। 23 जून को हरिओम ने ट्रक से लगभग ₹70,000 कीमत का ECU (Engine Control Unit) कार्ड चोरी कर लिया।

No comments :