//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत पेड़ की छांव में सो रहे एक व्यक्ति का फोन चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान नीरज(21) वासी तिगांव रोड बल्लभगढ़ के रुप में हुई है जिसको तिगांव रोड बाईपास से 19 जुलाई को काबू किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार भगत सिंह कालोनी बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी अग्रसेन चौक में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है, 15 जुलाई को वह खाना खाकर भगत सिंह कॉलोनी स्थित मिठाई की दुकान के सामने पेड की छांव में लेट रहा था, जहां से किसी व्यक्ति ने उसका फोन चुरा लिया। जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित काफी समय से बेरोजगार था और उसे पैसो की जरुरत थी। जिसके चलते उसने 15 जुलाई को भगत सिंह कॉलोनी स्थित हरिओम स्वीट्स के सामने पेड़ की छांव में सो रहे एक व्यक्ति का मोबाईल को चुराया था।
पुलिस की टीम ने आरोपित से चोरीशुदा मोबाईल फोन बरामद कर लिया है और माननीय न्यायलय में पेश कर उसको जेल भेजा दिया है।

No comments :