HEADLINES


More

मकान खाली करने के नोटिस पर भड़के लोग:केंद्रीय मंत्री गुर्जर के ऑफिस पहुंचे

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर के सेक्टर 22 स्थित शिव नगर और मुजेसर इलाके में सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) की जमीन पर मकानों को खाली करने के नोटिस के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के ऑफिस पर पहुंचे। जंहा लोगों ने मंत्री से अपने लिए पुर्नावास की मांग की। मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि इसको लेकर अधिकारियों से बात की जाएगी।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता सुरेश कुमार के मुताबिक मुजेसर, सारन और सेक्टर-22 में गर्वमेंट प्रैस की करीब 6 एकड़ जमीन है। करीब 25 साल पहले गर्वमेंट प्रैस बंद होने के बाद यह जमीन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर हो गई थी। विभाग की ओर से जमीन का कोई उपयोग नहीं किया गया। जिसके बाद यहां पर लोगों ने धीरे धीरे कब्जे कर लिए।

कोर्ट की ओर से आदेश होने के बाद अब इस जमीन को खाली कराने के लिए नोटिस लगाए गए है। विभाग के मुताबिक 26 जुलाई से तोड़फोड़ का काम शुरू करने का दावा किया है।

मंत्री गुर्जर के निवास पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और लोगों ने कहा कि उनको पहले रहने के लिए घर दिए जाए, ताकि उनके घर से छत ना छिन सके। उन्होंने कहा कि वह पिछले 30 से 40 सालों से यहां पर रह रहे है। ऐसे में नोटिस मिलने के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वह चाहते है कि सरकार जमीन खाली कराने के पहले उनके लिए रहने की व्यवस्था करें।


No comments :

Leave a Reply