HEADLINES


More

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच शुरु हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सजी 10 कोच वाली इस ट्रेन को देखने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हालांकि, ट्रेन के पहले सफर का साक्षी बनने का मौका केवल स्कूली बच्चों को मिला। सेलेक्ट किए गए 200 स्टूडेंट ने ट्रेन में जींद से सोनीपत तक स


फर किया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ केवल हरियाणा गर्वनर असीम घोष, रेल मंत्री अश्वनी वैष्ण्व और सीएम नायब सैनी ही मौजूद रहे।

इसके अलावा यह भी खास था कि ट्रेन का पहले दिन का सफर सभी यात्रियों के लिए नहीं था। सेलेक्टेड यात्रियों को ही इसके लिए चुना गया था, जिन्हें रेलवे ने पास पास अलॉट किए थे। गोहाना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी दिखी। इसे देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी।

फतेहाबाद में नलवा से बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम ने लोकल ट्रांसपोर्ट का यूज किया। वे ई-रिक्शा में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पूर्व मंत्री किरण चौधरी तो ई-रिक्शा की छत पर बैठकर कार्यक्रम में पहुंचीं। प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने महिलाओं के बीच जाकर जमकर डांस किया।

No comments :

Leave a Reply