HEADLINES


More

सीमेंटेड बनेगी साहूपुरा रोड; टेंडर हुआ जारी- फरीदाबाद के दर्जनों गांवों और 4 सेक्टरों को बड़ी राहत

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़।  ऊंचा गांव से सेक्टर-62 तक साहूपुरा रोड को सीमेंटेड बनाया जाएगा। इसका लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर लगा दिया है। चार सेक्टर और दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। यदि वर्षा ज्यादा नहीं हुई तो निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

ऊंचा गांव से साहू


पुरा को जाने वाले रोड में सेक्टर-62 तक काफी चौड़े और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण करके सड़क को पूरी तरह से एक नाले का रूप दे दिया है।

वर्षा होने पर इन गड्ढों में जलभराव हो जाता है और वाहनों को लेकर निकलना मुश्किल होता है। कई बार दो पहिया वाहन चालक इसमें गिर कर घायल हो जाते हैं।

इन लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने सड़क को सीमेंटेड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से एस्टीमेट बनवा कर योजना को सरकार के पास भेज दिया। सरकार ने योजना को मंजूरी दे दी और इसका पीडब्ल्यूडी ने टेंडर भी लगा दिया।

No comments :

Leave a Reply