HEADLINES


More

रेहड़ी वाले से अवैध वसूली व बंधक बनाकर मारपीट करने वाले गिरोह का सरगना साथी सहित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: डबुआ मंडी क्षेत्र में रेहड़ी वाले से अवैध वसूली, बंधक बनाकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना नेत्रपाल उर्फ नेत्र निवासी गांव भाखरी, फरीदाबाद तथा उसके साथी मन्नू निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना डबुआ की टीम ने इस घटनाक्रम में एक किशोर सहित 3 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।


जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपित नेत्रपाल डबुआ मंडी क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी लगाने वालों से अवैध वसूली करवाने के लिए बोंचा और मन्नू को अपने साथ रखा था। वसूली का पैसा नहीं देने पर बोंचा, मन्नू व मोहित ने शिकायतकर्ता और उसके साथी का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट की और पैसे देने के लिए धमकाया था।

नेत्रपाल का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और जबरन वसूली सहित 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें कि डबुआ कॉलोनी निवासी राहुल कीक्षशिकायत पर थाना डबुआ में अवैध वसूली अपहरण मारपीट के दौरान के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि 26 जून 2026 को बोंचा, चिराग और मोहित उसे तथा उसके साथी जितेंद्र को प्याली चौक के पास स्थित एक खाने की दुकान से स्कूटी पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी स्थित अपने एक साथी के घर ले गए। वहां दोनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी थी।


No comments :

Leave a Reply