HEADLINES


More

सेक्टर 4 में मारपीट कर की गई थी युवक की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: 5 जुलाई को सेक्टर-4 में  कहासुनी उपरांत मारपीट कर पटेल नगर निवासी एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-8 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपित बजरंगी व रोहित उर्फ बोना, निवासी पटेल नगर, सेक्टर-4, फरीदाबाद तथा गोलू निवासी चावला कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर 2 पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-8 में विकास, निवासी पटेल नगर, सेक्टर-4 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई को पैसों के लेनदेन को लेकर सेक्टर 4 में उसके बड़े भाई प्रभात की शुभम, रोहित उर्फ बोना, बजरंगी व अन्य ने मारपीट कर हत्या कर दी। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 8 में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि 05 जुलाई को प्रभात, चावला कॉलोनी स्थित शुभम की दुकान पर गया था। जहां से शुभम व प्रभात सेक्टर-4 स्थित ठेके पर आये थे। आरोपित भी वहां आ गये थे, जहां पर सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान बजरंगी की मृतक के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर बजरंगी, रोहित उर्फ बोना व गोलू ने प्रभात के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।


No comments :

Leave a Reply