//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच AVTS की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 22 जुलाई को एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहित वासी विष्णु कॉलोनी, फऱीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर आगामी जांच के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच AVTS की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि मोहित के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहित को बल्लभगढ मंडी के पास से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना आदर्श नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपित की बल्लभगढ मंडी मे आढत की दुकान है। उसका किसी के साथ लडाई झगडा चल रहा था। जिसके चलते वह करीब 2 महिने पहले ही अलीगढ से 30 हजार रूपये में देसी पिस्टल लेकर आया था। पुलिस टीम द्वारा सोर्स की तलाश के लिए रेड की जा रही है।

No comments :